Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जयंत ने बढ़ाया सूरजगढ़ कस्बे का मान

खबर - पवन शर्मा
देश के 1111 वैधों का हुआ शिरोधारा
ग्रीनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा शामिल
आयुर्वेद में  12 नए   रिकार्ड बने
सूरजगढ़. कस्बे के राजवैध खानदान जन्मे जयंत शर्मा ने भी अपने पुरुखों के आदर्श पर चलते हुए देश भर में कस्बे का नाम एक बार फिर रोशन किया है। वैध दयाशंकर शर्मा के पुत्र जयंत शर्मा देश के उन चुनींदा आयुर्वेद के चिकित्सकों के दल में शामिल थे जिनकी एक साथ हुई शिरोधारा ने ग्रीनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड में जगह बनाने की अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद के छारोडी गुरुकूल में देश भर के 1111 आयुर्वेद चिकित्सकों की शिरोधारा करवाई गई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इसका दावा भी पेश कर दिया गया है। देश भर से आई कूल 511 महिलाये और 600 पुरुष शिरोधारा का हिस्सा बने।आयुर्वेद चिकित्सीय पद्धति में शिरोधारा पद्धति विशेष महत्व रखती है। शिरोधारा प्रक्रिया के दौरान हर व्यक्ति पर करीब 20 लीटर द्रव्य का उपयोग कर 48 मिनट तक उनकी शिरोधारा की गई। गुरुकुल में हुई इस शिरोधारा पद्धति के हजारो लोग शाक्षी बने।
परिजनों के यहां लगा बधाई देने वालों का ताँता 
डॉ जयंत शर्मा के ग्रीनिज ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में चुने जाने की सुचना के बाद से ही उसके पिता वैध दयाशंकर शर्मा और उनके परिजनों के पास बधाई देने वालो का तांता लग गया।