Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुकुंदगढ के बाद राज्य पीसीपीएनडीटी सैल ने झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर एक साथ की दो बड़ी कार्यवाही

खबर - अरुण मूंड
मुख्यालय के राजस्थानी सोनाग्राफी एवं डायगोनिस्ट सेंटर के एक कर्मचारी, दलाल एवं एक तथाकथित डॉक्टर आया टीम के शिकंजे में
झुंझुनू ।
स्वास्थ्य विभाग के मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि सोमवार को झुंझुनूं जिले में राज्य पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा दो जगह डिकॉय ऑपरेशन कर एक तथाकथित डॉक्टर, एक एएनएम व एक दलाल सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। निदेशक ने बताया कि गत कई माह से लिंग जांच करने की दो अलग-अलग जगह से सूचनाएं मिल रही थी। जिसका सत्यापन कराने के बाद सोमवार को कार्रवाही की गई। टीम द्वारा गर्भवती व सहयोगी महिला को लिंग जांच करने के लिए सीकर जिले के दांतारामगढ़ तहसील के मुंडियावास निवासी श्रवण राहड़ ने झुंझुनूं में आकर लिंग जांच करने की बात कहीं। जिस पर गर्भवती व सहयोगी महिला, तथाकथित डॉक्टर श्रवण राहड़  के साथ एक मकान पर गई, जहां पर उसने अपनी मशीन जो बच्चों का लेपटॉप था के माध्यम से गर्भवती महिला की लिंग जांच कर 20 हजार रूपये लिए। लिंग जांच बताने के बाद टीम ने इशारा मिलते ही काम में लिए गए सामग्री को जप्त किया तथा टीम द्वारा दी गई हूबहू राशि के नोट भी बरामद किए गए। मिशन निदेशक ने बताया कि इसी तरह दूसरी जगह झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर स्थित राजस्थानी सोनाग्राफी एवं डायगोनिस्ट सेंटर पर सोनासर निवासी दलाल कुलदीप द्वारा गर्भवती व सहयोग महिला को अपने साथ ले जाकर लिंग जांच करने के लिए तीस हजार रूपये लिए। सोनाग्राफी सेंटर पर 600 रूपये जमा करवाकर सामान्य सोनाग्राफी करवाने की संपूर्ण कार्रवाही सेंटर द्वारा की गई। सोनाग्राफी होने के कुछ देर बाद गर्भवती व सहयोगी महिला को दलाल कुलदीप द्वारा लिंग जांच की जानकारी दी गई। टीम को इशारा मिलने पर कार्रवाही की गई। जिसमें सेंटर पर कार्यरत एएनएम नवीता कुमारी द्वारा लिंग जांच की सूचना दलाल कुलदीप को दी गई थी। टीम द्वारा हूबहू वहीं नोट बरामद किए गए। सोनाग्राफी सेंटर पर टीम द्वारा कार्रवाही करते हुए सोनाग्राफी कक्ष को सील किया गया तथा आवश्यक दस्तावेज जप्त किए गए। टीम द्वारा सेंटर पर लगाए गए कैंमरों की हार्ड डिक्स भी कब्जे में ली गई है। टीम में सीआई उमेश निठारवाल, उप निरीक्षक विक्रमसिंह, बीकानेर पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्रसिंह, सीकर से नंदलाल पूनिया, सिपाही महेश कुमार व देवेंद्र कुमार थे। वहीं झुंझुनूं जिला कलैक्टर द्वारा भेजी गई टीम ने भी कार्रवाही में बेहत्तर सहयोग प्रदान किया।
तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में:-
सीआई उमेश निठारवाल ने बताया कि दोनों कार्रवाही में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार सांय झुंझुनूं पीसीपीएनडीटी न्यायालय में पेश किया गया। जहां तथाकथित डॉ. श्रवण राहड़, दलाल कुलदीप व एएनएम नवीता कुमारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
जिला कलैक्टर प्रदीप कुमार बोरड़ ने डिकॉय ऑपरेशन में निभाई अहम भूमिका:-
जिला कलैक्टर के पास राज्य पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा सूचना मिलने पर महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी विप्लव न्यौला को जिम्मेदारी दी गई कि वे टीम के साथ मिलकर डिकॉय ऑपरेशन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे। विप्लव न्यौला ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर मुखबीर की भूमिका निभाते हुए लिंग जांच कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करवाया। यहीं नही जिला कलैक्टर देर रात को टीम का हौसला बढ़ाने सर्किट हाऊस भी पहुंचे।