खबर - पवन शर्मा
चालक से मारपीट कर दो बदमाशों ने की थी लूटपाट
सूरजगढ़.
थाना क्षेत्र के जीणी गांव के पास बीती रात दो युवकों ने किराये पर लायी
गई गाडी के चालक के साथ लुटपाट कर उसकी गाड़ी और नगदी जेवरात छिनकर फरार
होने का मामला सामने आया है घटना की सुचना मिलने पर पुलिस ने रात को जिले
भर में नाकाबंदी करा गाडी और आरोपियों की तलाश में जुट गई।थानाधिकारी
राममनोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवलगढ़ थाना क्षेत्र के निवाई गांव
निवासी जयप्रकाश खीचड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की वह झुंझुनू
स्टैंड पर रोडवेज स्टैंड के पास बोलेरों गाड़ी को किराये पर चलाता है।
मंगलवार रात्री आठ साढ़े आठ बजे के करीब मेरे पास दो युवक आये मुझे जीणी
चलने के लिए कहा। जीणी गांव का 15 सौ रूपये भाड़ा तय करने के बाद वह उन
युवको के साथ अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर चल पड़ा।बगड़ चिड़ावा देवरोड़ होते हुए
वह जीणी को ओर आ रहा था इसी दौरान सुनसान जगह पर उक्त दोनों युवको ने उसके
साथ मारपीट कर उसे गाड़ी से नीचे पटक दिया।मारपीट के बाद आरोपियों ने गाडी
सहित उसके मोबाईल ,एक अंगूठी और 10 हजार रुपयो से भरा उसका पर्स छीनकर फरार
हो गए। राममनोहर ने बताया की अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमें भी जगह
जगह दबिश दे रही है।
