Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिन्सो की बोली नही हुई जिस कारण किसानो मे आक्रोश

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- कस्बे के धानमण्डी मे गुरूवार को हुई दो व्यापारीयो को बोली को लेकर लड़ाई के कारण शुक्रवार को किसानो के जिन्सो की बोली नही हुई जिस कारण किसानो मे आक्रोश भर गया और आक्रोशित किसानो ने धानमण्डी के चारो गेटो पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करनी शुरू कर दी। लगभग दो घण्टे तक बन्द गेटो पर किसान जमकर बैठे रहे और किसी भी वाहन को अन्दर या बाहर नही आने जाने दिया। किसानो ने उपखण्ड अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की लेकिन उपखण्ड अधिकारी कस्बे से बाहर गये हुऐ थे। जानकारी के अनुसार धानमण्डी स्थित व्यापारी औम पूनिया व ठाकरू न्यौल की आपस मे गुरूवार को जिन्सो की बोली को लेकर विवाद हो गया था जिस पर शुक्रवार को जिन्सो की बोली नही करवायी गयी। इस पर दो दिन से बोली के इन्तजार मे बैठे किसानो मे रोष भर गया। गुस्साये किसानो ने धानमण्डी के चारो गेटो के ताला जड़ दिया और कृषि उपज मण्डी के कार्यालय मे पहुचे लेकिन वहां पर भी मौके पर कृषि उपज मण्डी सचिव के बाहर गये हुऐ होने कारण किसानो मे रोष और भर गया और गुस्साये किसानो ने कृषि उपज मण्डी कार्यालय के गेट के ताला जड़ने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस के एएसआई जयवीर ंिसंह द्वारा ने समझाईश कर किसानो को कार्यालय के ताला जड़ने से रोका। इस पर किसानो ने वापस आकर गेट पर धरना देकर बैठ गये । वही धानमण्डी मे व्यापारीयो की वार्ता किसान नेता प्रताप सिंह सुडा से हुई  । किसान नेता प्रताप सिंह सुडा ने बताया कि किसी किसान के साथ भेदभाव नही होगा सभी जिन्सो की नियमानुसार व क्रमानुसार नियमित बोली होगी तथा रेटो मे भी कोई भेदभाव नही होगा। इस मौके पर देवीलाल मटोरिया, जयवीर सिंह गोदारा, दुली चन्द खिच्ची 9 डीडब्ल्यूडी , कृष्ण चन्द खोडा , जयवीर बुरड़क डबली सहित अनेको किसान मोजूद थे।