खबर - जगत जोशी
रावतसर:- शान्तिभंग की आशंका पर स्थानीय पुलिस ने चार जनो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के हैड कास्टैबल बलवान सिंह ने बताया कि कस्बे के वार्ड 25 निवासी रामलाल पुत्र चानण राम अरोड़ा ने रिपोर्ट दी की आरोपी पवन कुमार पुत्र लादूराम रेगर निवासी वार्ड 25 ,इन्द्र पुत्र कालूराम बिश्नोई निवासी वार्ड 11, छिन्द्र पाल पुत्र मामराज नायक निवासी वार्ड 10 व जयसिंह उर्फ जीजी पुत्र दानाराम बिश्नोई निवासी वार्ड 11 रात्री के समय शराब पीकर घर के आगे गाली गलोच कर रहे है व कुत्तो से कटवाने की धमकीया दे रहे है । पुलिस ने चारो को शान्ति भगं के आरोप मे गिरफ्तार कर लियां।
