खबर - राजेश वैष्णव
दांतारामगढ़ । राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष हरीश कुमावत एवं सीकर यूआईटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिराम रणवांका बुधवार को दांतारामगढ़ में नागरिक अभिनन्दन किया गया। दांतारामगढ के मुख्य बाजार में आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं व नागरिकों द्वारा कुमावत व रणवां का माल्यार्पण किया इसके बाद साफा व शॉल ओढ़ाकर नागरिक अभिनन्दन किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले उनका बस स्टेण्ड पर गाजे बाजे के साथ स्वागत कर बैण्डबाजे के साथ जुलुश के रूप में सभा स्थल तक लाया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री बाबूसिंह बाजौर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभुसिंह गोगावास, महामंत्री राधेश्याम भाटी, प्रधान अशोक जाखड़, उपप्रधान बंसत कुमावत, जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा व ममता निठारवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश चेजारा, पंचायत समिति सदस्य दीपक पाराशर व कैलाश कुमावत, राजेन्द्रसिंह भारीजा, ओमप्रकाश स्वामी, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गिरधारी खौराणियां, जिला प्रवक्ता फूलचंद कुमावत, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र मेघवाल, सरपंच मधु स्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
