Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कुमावत समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग

खबर - पवन शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की भेजा ज्ञापन 
सूरजगढ़. माटी कलां बोर्ड के अध्यक्ष के गठन के बाद से ही कुमावत समाज की नाराजगी सरकार से दिखाई देने लगी है। इसको लेकर जिले भर के कुमावत समाज से जुड़े लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते  आ रहे है। राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विनोद कुमावत के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को ज्ञापन भेज कर सरकार में कुमावत समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। ज्ञापन के जरिये प्रदेश सचिव कुमावत ने मांग करते हुए कहा कि कुमावत समाज शुरू से भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ समाज है। माटीकलां बोर्ड के गठन में सरकार ने काफी देरी लगा दी उस पर से सरकार ने एक पद छीनकर दूसरा पद पकड़ा कर भी समाज केसाथ न्याय नहीं किया है। कुमावत ने कहा की नवनियुक्त माटी कलां बोर्ड के अध्यक्ष हरीश कुमावत तो पहले से ही कुचामन नगरपालिका के अध्यक्ष थे उन्हें माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर उन्हें  देकर दूसरा छीन लिया है। ज्ञापन में समाज  पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में भाजपा के सभी पदों से कुमावत समाज के लोगो द्वारा स्तीफा दिए जाने की चेतवानी भी दी गई है।