करौली। जिला कलक्टर मनोज कुमार शर्मा ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टैण्ड का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रोडवेज बस स्टैण्ड का सेण्ड स्टोन जैसा परम्परागत कलर करवाया जायेगा जिससे जिले में आने वाले यात्री आकृषित हो सके । उन्होने कहा कि करौली स्थाप्तय की दृष्टि से सम्पन्न जिला है। उन्होने कहा कि बस स्टैण्ड पर स्थापित शौचालयों में ग्रीन सीट लगाने के लिए बजट की व्यवस्था उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होने इस दौरान बस स्टैण्ड पर यात्री प्रतिक्षालय कक्ष, टिकिट बुकिंग खिडकी, प्रबन्धक कक्ष एवं शौचालयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शौचालयों की साफ सफाई के लिए नगर परिषद के कर्मचारी को निर्देश दिये। श्री शर्मा ने रोडवेज बस स्टैण्ड पर क्षतिग्रस्त बॉउन्ड्री वाल को बनाने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि वे इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करवाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि रोडवेज बस स्टैण्ड पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जाये। उन्होने बसों की मरम्मत एवं साफ सफाई नियमित रूप से करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने रोडवेज बस स्टैण्ड पार्क में बैंच बदलने एवं सौंदर्यकरण करवाने के निर्देश दियें। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में संचालित रैंन बसेरा में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी करौली राजेन्द्र गोयल सहित विभागीय अधिकारी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
