खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. झुंझुनू सांसद
संतोष अहलावत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सपने कैशलेश इंडिया को
साकार करने के उद्देश्य से जिले में भी मोबाईल ऐप का का शुभारंभ सूरजगढ़
कस्बे में स्थित अपने कार्यालय से किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए सांसद संतोष अहलावत ने कहा विकसित देशों की भांति ही अपने
देश के विकास में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्य कर रहे है जिस
प्रकार विदेशों में कैशलेस सुविधा पाई जाती है कुछ इस प्रकार की सुविधा
प्रधानमंत्री मोदी अपने देश में देना चाहते है। इसी के तहत उन्होंने
1000-500 के नोटों की बंदी की थी जिसको पुरे देश की जनता ने भी भरपूर
समर्थन दिया है। ऐसे में नोट बंदी के बाद जनता की समस्याओ को देखते हुए
उन्होंने मोबाईल ऐप के जरिये देश को कैशलेस बनाने की ओर कदम बढ़ाये
है।अहलावत ने ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यूटीआई नाम का यह
ऐप सभी बैंक जारी करती है।आप इस ऐप को अपने मोबाईल में डाउन लोड कर के इसके
जरिये अपने सभी कार्य कर सकते हो चाहे आपका खाता किसी भी बैंक में हो आपका
लिंक उस खाते से रहेगा।इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेन्द्र चेतीवाल
,भाजयुमो जिला महामंत्री तन्मय अहलवात ,पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश
वर्मा,टैगोर संस्थान की एकेडमिक डाइरेक्टर दीक्षा अहलवात ,किसान मोर्चा
के छैलूराम भड़िया, प्राचार्य रणधीर काजला, संतोष शिवानीवाल ,संतोष
कुमावत,ज्ञान कुंज कॉलेज सचिव महावीर सिंह ,राधेश्याम स्वामी ,कृष्ण सैनी
,गजानंद ,सुरेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
