खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को महात्मा गाँधी महाविद्यालय के प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोहरसिंह खर्रा एवं डॉ. वी.के.सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में मेजबान महात्मा गांधी महाविद्यालय टीम ने श्री बी.डी.मोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ को हराकर खो खो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। डॉ.वी.के.सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला महात्मा गांधी महाविद्यालय और अखिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आई श्री रिद्धि तोदी पीजी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें कड़े संघर्ष करते हुए महात्मा गांधी कॉलेज की टीम ने श्री बी.डी.तोदी कॉलेज महाविद्यालय को ६ अंक तथा एक पारी से हराया। महाविद्यालय के सभी खिलाडिय़ों को फाइनल मुकाबला जीतने पर महाविद्यालय निदेशक मोहर सिंह खर्रा ने गोल्ड मेडल पहनाकर स्वागत किया। वहीं टीम मैनेजर बनवारी लाल चित्रवाल,खेल प्रभारी सरदार मल यादव तथा महाविद्यालय के व्याख्याताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कुलदीप कुमावत,वीरेंद्र यादव,सुरेश समुद्र,प्रमोद वर्मा,विजेंद्र चारण,सुरेंद्र अग्रवाल सहित समस्त व्याख्याता ग्रहण एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मैच का लुफ्त उठाया।