खबर - हर्ष स्वामी
शिविर में मरीजो की गई जांचखेतडी। अटल सेवा केन्द्र मेहाडा जाटुवास व नांगलिया गुर्जरवास में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानो पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार बोरड ने की। शिविर प्रभारी एसडीएम दिनेश चंद्र भार्गव ने बताया कि शिविर में केशर देवी पत्नि रामकुवार की मौके पर ही पेंशन स्वीकृत की तथा मेहाडा गुर्जरवास में चिकित्सा विभाग द्वारा 109 मरीज को देखा और मेहाडा जाटुवास में तीन पालनहार योजना के आवेदन लिये गया और 63 मरीजो की जांच की गई। व सैकडो पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। शिविर में दस खाद्य सुरक्षा के आवेदन किए गये।
