खबर - सूर्यप्रकाश लाहौरा
मंडावा, मेहरादासी स्थित अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविर का आयोजन सरपंच संघ झुंझुनू के जिलाध्यक्ष व मेहरादासी सरपंच सज्जन पूनियां की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर झुंझुनू पंचायत समिति बीडीओ पूजा शर्मा ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सरंपच पूनियां ने स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देते हुए लोगों से शौचालय निर्माण की बात कही। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर आंगनबाड़ के बच्चों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए।
शिविर में पंचायत प्रसार अधिकारी राजेन्द्रसिंह, शिक्षा विभाग के एसडीआई विद्याधर सिंह, जन प्रतिनिधि धर्मेन्दसिह पंच सहित विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया तथा इस दौरान ग्रामीणों कीे भामाशाह नामांकन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैंशन, शौचालय सहित अनेक समस्याओं का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया तथा कुछ का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर ग्रामसेवक रामनिवास मील, एलडीसी प्रदीप कुमार मीणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।