Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मि. राजस्थान 2017 के पोस्टर का विमोचन

बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के बैनर तले 19 वी जूनियर मि. राजस्थान 2017 के पोस्टर का विमोचन रविवार को होटल वृन्दावन में किया गया। जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव अरूण व्यास ने बताया कि 8 जनवरी शाम 5 बजे जस्सूसर गेट स्थित सीता भवन में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के 9 वर्गों में करीब 200 से ज्यादा प्रतियोगी भाग लेंगे। व्यास ने बताया कि सीनियर, जूनियर, मास्टर्स एवं विशेष योग्य जन वर्ग बॉडी बिल्डर्स के चयन हेतु प्रक्रिया रविवार को हुई। जिसमें विभिन्न भार वर्गो में श्रेष्ठ खिलाडियों का चयन किया गया। जो की राज्य प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पोस्टर का विमोचन  शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कला, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,महामंत्री मोहन सुराणा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष सोमचंद सिंघवी,  समाज सेवी राजेश चूरा, जिला उघोग संघ अध्यक्ष डॉ डी पी पचीसिया, ऑटो यूनियन के हेमंत किराडू ने किया।