खबर - विकास डिडवानिया
नवलगढ़ - आज सांसद अहलावत ने डॉ राजकुमार शर्मा के पूर्व में दिए गए बयानों पर अपना वक्तव्य दिया। जिस पर नवलगढ़ विधायक डॉ शर्मा ने कहा में अभी भी चुनोती देता हु झुंझुनू जिले में अपनी कोई उपलब्धि बताये। ऐसे तंज कसने से असलियत नहीं बदलती है। शर्मा ने कहा मुझे प्रेस से बात करना इसलिए जरुरी लगता है की प्रेस के माध्यम से जनता तक बात पहुँचती है। सांसद महोदय ने जो बयान दिया है। क्या जनता को घर घर जा कर दिया है वो भी तो प्रेस के माध्यम से ही जनता के पास पहुंचा है । जब में चिकित्सा राज्यमंत्री था तब डॉ समय पर अस्पतालों में आते थे और जितनी जरुरत थी उतने डॉ अस्पताल में नियुक्त थे क्या उतने आज है। आज डॉ समय पर नहीं आते है मरीज बेहाल है। चिकित्सा व्यवस्था ख़राब हालात में है क्या कभी सांसद महोदय ने सुध ली। बस वक्तव्य दे दिया। डॉ राजकुमार काम करता है तभी जनता उसके साथ है। आपके अध्यक्ष महोदय तो 70 प्रतिशत से ज्यादा काम करने का दावा कर रहे है। कोई बड़ी बात नहीं है आप 100 प्रतिशत काम करने का दावा भी कर सकती है। आप काम का दावा करती है वही प्रदेश की सरकार में आपका झुंझुनू से कोई मंत्री तक नहीं है। सरकार आपको पूछती तक नहीं है। रही मेरे ठिकाने की बात मेरी 36 कौम की जनता का दिल मेरा घर है।जिसके पास इतना बड़ा घर हो उसके पास क्या कमी।