खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.
कस्बे के आरकेजेके बारसिया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई
द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कॉलेज के सयुंक्त सचिव डॉ
एनएल अरड़ावतिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य
डॉ रवि शर्मा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीराम शर्मा मौजूद
थे।कार्य्रकम का शुभारंभ अतिथियों ने माॅंँ सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप
प्रज्जवलन के साथ किया।कार्यक्रम प्रभारी माया जांगिड़ ने अतिथियों का
स्वागत कर सात दिनों तक होने वाली गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रा प्रिया शर्मा, अनिता, आसिफा, रेनू, काजोल,
प्रतिभा, वर्षा, पूजा आदि ने रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅं दी।
कार्यक्रम का संचालन मधुलता सैनी ने किया। अंत में भरत शर्मा ने धन्यवाद
ज्ञापित किया।
