नवलगढ़ -पूर्व प्रधानमन्त्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 92 वे जन्मदिन को
भाजपा नगर मण्डल व् भारतीय जनता युवा मोर्चा के के कार्यकर्ताओ ने सरकारी अस्पताल में फल वितरण करके मनाया
। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र
मिश्रा ने कहा अटल जी भारत के लिए महामानव के समान है । आज भारत के
गाँवों में जो सड़को का जाल बिछा है वो देन वाजपेयी जी की ही है । उन्होंने
अपने कार्यकाल में गरीब को गणेश मानकर अनेको योजनाये शुरू की जो आज भी
कल्याणकारी रूप में जारी है । भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष गौत्तम खड़ेलवाल ने
उदबोधन में उनकी स्वस्थता और चिरायु की मंगल कामना की । फल वितरण कार्यक्रम
में भाजयुमो जिला महामन्त्री सुनील सामरा , महामन्त्री कृषगोपाल जोशी ,
उपाध्यक्ष कैलाश जीवराजका , अनिल जाखड़ , मंत्री श्याम सिंह तंवर , तरुण
मिन्तर , मनोज
सोनी , आईटी सैल अध्यक्ष अरविन्द शर्मा , भाजयुमो मंत्री संतोष सोनी ,सूरजभान सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।