Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नवलगढ़ पुलिस के साथ पार्षद अदनान खत्री व् पत्रकार राजकुमार शर्मा जुड़े 'सिर सुरक्षित तो सब सुरक्षित 'अभियान से

नवलगढ़ - विश्व में सड़क यातायात में मौत या जख्मी होना कुछ बहुत बड़ी परेशानियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वर्ष 10 लाख से अधिक लोग सड़क हादसों के शिकार व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस संगठन के द्वारा एक जानकारी वर्ष 2004 में प्रकाशित की गई। जिसके अनुसार लगभग 12 लाख लोगों की मृत्यु और 5 करोड़ लोग इसके कारण इस वर्ष घायल हुए हैं। इसमें से सबसे अधिक मौतें 10 से 19 वर्ष के लोगों के हुए हैं। इस जानकारी के अनुसार अधिक विकासशील देशों में यह समस्या और भी अधिक खतरनाक है। राजस्थान  के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे में लोगो को दुर्घटना से बचाने के लिए पुलिस के सहयोग से पार्षद अदनान खत्री व् पत्रकार राजकुमार शर्मा एक अभियान से जुड़े है।  जिसके तहत लोगो को पम्पलेट दिए जायेंगे। लोगो को जागरूक किया जायेगा।  नवलगढ़ थानाधिकारी नवल किशोर मीणा ने बताया की इस अभियान में और संस्थाओं को भी जोड़ा जायेगा।  अभियान के तहत जो हैलमेट नहीं लगाते है उनको समझाया जायेगा और कोशिश ये होगी की उन्हें उसी समय हेलमेट खरीदवाया जाये। पहली कोशिश समझहिश की होगी।  बाद में नहीं मानने पर चालान भी किया जायेगा। क्योकि आपका सर सुरक्षित होगा तो आप भी सुरक्षित होंगे।