खबर - अरुण मूंड
जिला स्तरीय क्राइम मिटिंग में दिए निर्देश
झुंझुनू। पुलिस अधीक्षक एसपी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि सभी डीएसपी अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्तों पर विशेष ध्यान दे। सभी सर्किल ऑफिसर अपने क्षेत्र और सभी थानाधिकारी स्वयं गश्त करें और रात्रि को समय समय पर चैक करें। इससे गश्त प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि सीएलजी सदस्यों को भी कानून व्यवस्था में काम में लेंगे। उन्हें अपने अपने इलाकों में सर्किय रहने के लिए कहें, जिससे पुलिस के पास समय से पहले ही सूचना आए जाए। वहीं सर्दी का मौसम देखते हुए सभी बाजारों, कॉलोनियों, मोहल्लों में प्राइवेट चौकीदारों की व्यवस्था के लिए प्रेरित करें। वे जिला स्तरीय क्राइम मिटिंग में बोल रहे थे। एसपी गुप्ता ने कहा कि सभी थानाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करें और खराब है, उन्हें ठीक करवाएं। जिससे अवांछित घटनाओं पर अंकुश लग सके। बैठक में एएसपी नरेश मीणा, सभी सर्किल ऑफिसर व सभी थानाधिकारी मौजूद थे।