Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सूरजगढ़ से दिगंबर सिंह क्या हारे ,झुंझुनू का तो राजस्थान से निकाला हो गया

खबर । विकास कनवा
उदयपुरवाटी । आज बसुन्धरा राजे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ । लेकिन झुंझुनू की हालत वही पुराणी वाली । किसी को भी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली । पिछली कांग्रेस सरकार में झुंझुनू से कई मंत्री थे लेकिन अब केवल एक विधायक के पास मंत्री का दर्जा है । वो भी काका सुंदरलाल को । काका को भी अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है । ऐसा भी नहीं है कि यहाँ से बीजेपी विधायक नहीं जीते है । बस झुंझुनू से एक छोटी सी गलती हो गई । संतोष अहलावत के सांसद बनने के बाद जब सूरजगढ़ सीट खाली हुई तो उस सीट से दिगंबर सिंह ने सूरजगढ़ से चुनाव लड़ा था । बस  बाहरी व्यक्ति समझ कर सूरजगढ़ की जनता ने दिगंबर सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया । बस ये बात सरकार को इतनी अखरी की पूछो मत । लगता है झुंझुनू जैसे दूसरे राज्य का हिस्सा है । कोई नहीं कभी तो वक्त आएगा झुंझुनू का