बीकानेर (जयनारायण बिस्सा)। संभागीय आयुक्त सुवालाल, महानिरीक्षक (पुलिस) बिपिन कुमार पांडे, जिला कलक्टर वेदप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने रविवार को अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज ग्राउंड का मौका मुआयना किया।
उन्होंने राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए टेंट, बैठक, पार्किंग, सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास प्रदर्शनी, आरोग्य मेला, खादी एवं सहकारिता मेला तथा जनसभा आयोजित होगी। मेडिकल कॉेलेज ग्राउंड में सभी कार्यक्रमों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार डोम एवं टेंट आदि लगवाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहीराम दुसाद, जिला परिषद की मु य कार्यकारी अधिकारी नम्रता वृष्णि, नगर निगम आयुक्त राकेश जायसवाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त डॉ.राकेश शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव महेन्द्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।