Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

श्रीमती कुनणी देवी महाविद्यालय में खेल कूद एवं सांस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन हुए कई कार्यक्रम

नवलगढ़ -झाझड़ रोड स्थित श्रीमती कुनणी देवी महाविद्यालय में ऐन एस एस के तत्वावधान में चल रहे खेल कूद एवम सांस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन बॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल  कला वर्ग ने विज्ञान वर्ग को हराया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में सुनीता सैनी प्रथम , कविता सैनी द्वितीय ,तीसरे स्थान में संजू रही। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में सुनीता सैनी व् कविता गुर्जर सयुंक्त रूप से प्रथम रही तथा द्वितीय स्थान पर संजू रही।  पैदल चाल प्रतियोगिता में रवीना प्रथम , सुनीता सैनी द्वितीय तथा ममता थर्ड रही। निर्णायक की भूमिका में  सुनीता सैनी ,  किरण तथा स्कोरर अनीता कुमावत संगीता महला व् मोनिका सैनी ने निभाई।  विजय लक्ष्मी ने बताया  सप्ताह अनेक खेल कूद प्रतियोगिताएं होंगी।  खेल कूद प्रतियोगिता के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।