Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अवैध शराब से लिप्त चिन्ह्ति व्यक्तियों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाकर स्वरोजगार से जोडने के दिए निर्देश

नवजीवन योजना का कार्य सभी विभागों के समन्वय के साथ संपादित करें - जिला कलक्टर
जैसलमेर।
जिला कलक्टर मातादीन शर्मा ने सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देष दिए कि वे अवैध शराब में लिप्त चिन्ह्ति किए गए लोगो को अन्य व्यवसाय से जोडने के लिए बैंको से ऋण उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें ताकि उन परिवारों का अन्य व्यवसाय में पूर्नवास हो। उन्होंनें नवजीवन योजना से जुडें अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य सम्पादित कर इस धंधें मंे लिप्त परिवारों का पूर्नवास करने के साथ ही ऐसी बस्तियों में आधारभूत सुविधाओं को विकसित करें वहीं चिन्ह्ति किए गए बच्चों को विद्यालय षिक्षा से जोडने की कार्यवाही करें।
जिला कलक्टर शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नव जीवन योजना की जिला स्तरीय बैठक में यह निर्देष दिए। बैठक में पंचायत समिति के प्रधान अमरदीन, पुलिस उप अधीक्षक(एससीएसटी सेल) वीरेन्द्रसिंह , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.आर.नायक , जिला आबकारी अधिकारी बुद्धि प्रकाष मीणा ,षिक्षा विभाग के अधिकारी कानसिंह भाटी , श्रम कल्याण अधिकारी भवानीप्रताप चारण, जन कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि चतुर्भज पालीवाल, कौषल विकास के रूपेष मुनि उपस्थित थे।
जिला कलक्टर ने सहायक निदेषक कविया को निर्देष दिए कि वे संस्था द्वारा शराब के धंधें में लिप्त परिवारों के जो बच्चें ड्रापआउट है या शिक्षा से वंचित है उनकी सूची षिक्षा विभाग को शीघ्र उपलब्ध करावें ताकि वे ऐसे बच्चांे को षिक्षा से जोड दें। उन्होंनें यह भी निर्देष कि जिन बस्तियों में आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव भी तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर प्राप्त कर उसमें भी योजना के तहत कार्यो की स्वीकृति करावें।
उन्होंनें पुलिस विभाग को अवैध शराब के संबंध मंे जो मुकदमें दर्ज होते है उसकी मासिक सूचना समय पर सूची सहित पेष करे ताकि ऐसे परिवारों का भी सर्वें कर उनको नवजीवन योजना से जोडकर शराब के धंधें से मुक्ति दिलाई जा सकें। बैठक में जनकल्याण संस्था नाथुसर द्वारा सर्वे कार्य सुचारू रूप से करने पर 50 हजार रूपये का पारिश्रमिक एवं सीमान्त किसान सहयोग संस्थान जैसलमेर को 25 हजार रूपये की पारिश्रमिक राषि स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।
सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया ने नवजीवन योजना के अन्तर्गत अवैध शराब के धंधे में लिप्त परिवारों के पुर्नवास के लिए की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंनंे बताया कि संस्था द्वारा सर्वे के बाद प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों को बैंको में भेजकर उनको स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाकर उनका पूर्नवास किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि आधारभूत सुविधाओं के संबंध में प्राप्त प्रस्तावों पर भी तकनीकी रिपोर्ट बनाकर आवष्यक कार्यवाही की जाएगी।