खबर - पवन दाधीच खिरोड़ -शेखावाटी अंचल के झुंझुनूं जिले के सैंसवास गांव के निवासी एवं मरीजों के मसीहा कहलाने वाले सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. अर्जुन सिंह शेखावत के छोटे भाई नरेंद्र सिंह शेखावत के पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह व बेटी जयश्री शेखावत ने दंत चिकित्सक की परीक्षा पास कर गांव का नाम रोशन किया। दोनों ने अपनी मां का सपना भी पूरा कर दिखाया मगर मां इस सपने को नहीं देख पाई। ये दोनों भाई बहिन छोटे थे तब ही इनकी मां का निधन हो गया था। इनके परिजनों ने इनको इनकी मां के सपने के बारे में बताया और इन दोनों भाई बहिन ने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी का सपना पूरा कर दिखाया। इधर इन दोनों भाई बहिन के चिकित्सक बनने से समूचे सेंसवास गांव में खुशी छाई हुई है।
