Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार टी.टी. काॅलेज में 26 दिसम्बर को होगी एल्युमिनाई मीट एवं दीक्षान्त समारोह

नवलगढ़ -सेठ जी.बी.पोदार टी.टी. काॅलेज में सोमवार 26 दिसम्बर को पूर्वछात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। काॅलेज प्राचार्य डाॅ.जगदीश प्रसाद कड़वासरा ने बताया कि शेखावाटी अंचल की बी.एड. काॅलेजों की पहली पंजीकृत पूर्व छात्र समिति का गठन कर इसे राजस्थान रजिस्ट्रार संस्थान से पंजीकृत होने के बाद यह पहली एल्यूमिनाई मीट का आयोजन होगा। इस परिषद के अध्यक्ष डाबड़ी के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार व कोषाध्यक्ष रणधीर खीचड़ की अगुवाई में पोदार टी.टी. काॅलेज में 2005 से 2015 तक बी.एड. कर चूके सभी पूर्व छात्रों का मिलन होगा। राजस्थान व भारत में विभिन्न स्थानों पर सरकारी एवं निजी संस्थानों में कार्यरत पूर्व छात्रों को मिलन हेतु एक मंच उपलब्ध करवाने क लिए दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट के अध्यक्ष कान्ती कुमार आर. पोदार ने इस हेतु स्वीकृति प्रदान कर अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस एल्युमिनाई मीट में ’’भारत में शैक्षणिक मूल्यों का ह्यस और षिक्षक की भूमिका’’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। इस सम्मेलन के साथ ही 2005 से 2015 तक बी.एड. कर चुके प्रषिक्षणार्थियों का दीक्षान्त समारोह होगा। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विष्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार डाॅ. रणजीत बुडानिया मुख्य अतिथि रहेंगे। महाविद्यालय परिवार की ओर से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए दी ए.पी.टी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ.एच.पी. ंिसह के निर्देषन में जोर - शोर से तैयारियां चल रही हैं एवं पूर्व छात्रों से सम्पर्क भी किया जा रहा है।