Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रिंस स्कूल में पदक विजेताओं का किया सम्मान

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़
-हाल ही में स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुई खेलों इंडिया खेलों प्रतियोगिता में बसावा के प्रिंस सकूल के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। संस्था निदेशक नवरंगलाल दूत ने संस्था में पदक विजेता छात्राओं सम्मान किया। संस्था निदेशक दूत ने खिलाडिय़ों का हौसल्ला बढ़ाते हुए बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी बहुत बड़ा महत्व है। खेल प्रभारी सुनील खटकड़ ने बताया कि स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं में हुई 14 वर्षिय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में संस्था की चार बालिकाओं ने भाग लिया और चारों छात्राओं ने पदक हासिल किए। वृत्तिका दूत ने लंबी कूद में दूसरा स्थान, अनुश्री ने 400 मीटर दौड़ में तीसरा, वृत्तिका,अनुश्री, सुमन व शारदा ने रिले दौड़ में भाग लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे खिलाडिय़ों को पदक एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। संस्था की प्रिंसीपल मंजू दूत ने छात्राओं को बघाई देते हुए उनका सम्मान किया।