Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर का आयोजन

खबर - हर्ष स्वामी
आमजन की समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण
सिंघाना.
कस्बे के अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार को तहसीलदार विश्वंभर शर्मा की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार ने बताया कि शिविर में पंचायत समिति अधिकारियों सहित चिकित्सा विभाग, बिजली विभाग, पीएचईडी विभाग, पशुपालन विभाग, रसद विभाग, कृषि विभाग के अधिकारीयों ने मौके पर समस्याओं का निस्तारण किया। शिविर में वार्ड नं 7 निवासी मनोहरी देवी के मानसिक रूप से विकलांग पुत्र की आठ माह से बंद पड़ी पेंशन दिलवाने की मांग की। वहीं शिविर में 111 खाद्य सुरक्षा, 13 पेंशन व 3 भामाशाह कार्ड के मामले आए जिनका मौके पर निस्तारण किया। इस मौके पर सरपंच कल्पना नायक, पटवारी अनिल शर्मा, उप सरपंच नरेश गुप्ता, आईएलआर सुशील कुमार, बीसीएमओ डॉ. बीएस सोमरा, पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद शर्मा, अशोक नायक, राजेश जैदिया, कैलाश पांडे, ठेकेदार सत्यनारायण, सीएचसी प्रभारी डॉ. किशोरी लाल सैनी, आयुष डॉ. पवन शर्मा, एईएन विद्युत विभाग दुलीचंद बडग़ुर्जर, जेईएन जलदाय विभाग शकील अहमद, डॉ. दिनेश ढि़ल्लन समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
वार्ड नं 19 में हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर वार्डवासियों ने तहसीलदार विश्वंभर शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में टीटोड़ा के पास पड़ी खाली जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसे अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए। वार्डवासी सुरेश डीलर ने अतिक्रमण को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। शिकायत पर तहसीलदार ने पटवारी को मौके पर भेजकर मौका मुआयाना करवाके कार्यवाही करने के आदेश दिए।