Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राहुल गांधी की जनसभा को लेकर पायलट मंगलवार को बारां में

फ़िरोज़ खान
बारां । आगामी 26 दिसम्बर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी बारां जिले में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव कैलाश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 26 दिसम्बर को बारां जिलें में भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के आगमन से पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार 20 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे सार्वजनिक संस्था धर्मादा धर्मशाला, अस्पताल रोड़ बारां पर जिले के कांग्रेसजनों की बैठक रखी गई है जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  सचिन पायलट  भाग लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करेंगे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया तथा जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कार्यकारणी, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों सहित जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद, नगर पालिका, सरपंच, उप सरपंचों सहित जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को मंगलवार को सचिन पायलट साहब द्वारा ली जाने वाली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।