Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राज्यमंत्री बनकर पहली बार बांसवाड़ा पहुंचे धनसिंह रावत का भव्य स्वागत

आतिशबाजी व ढोल-नगाड़ों के साथ किया अभिनंदन, 
स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, शहरवासियों ने दी बधाई
बांसवाड़ा-प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज्यमंत्री धनसिंह रावत व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर का बांसवाड़ा जिले की सीमा लसाड़ा पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और राज्यमंत्री रावत को फूल-मालाआंे से लाद दिया। 
राज्यमंत्री बनने के पश्चात बुधवार को पहली बार बांसवाड़ा पहुुंचने पर धनसिंह रावत का स्वागत करने में उमड़ी भीड़ ने कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं राज्यमंत्री को खुशी से सरोबार कर दिया।
इस अवसर पर ढोल-ढमाकों और फूल मालाओं व गुलदस्ते भेंट कर राज्यमंत्री रावत व संसदीय सचिव डामोर का भव्य स्वागत किया गया।
लसाड़ा पुल पर राज्यमंत्री के स्वागत व अभिनन्दन की रस्म में नगर परिषद् सभापति मंजुबाला पुरोहित, उप सभापति महावीर बोहरा, नगरपालिका कुशलगढ़ के अध्यक्ष रेखा जोशी, उपाध्यक्ष लीला पडियार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा कटारा, समाजसेवी मनोहर ़ित्रवेदी, खेमराज गरासिया, धर्मेन्द्र राठौड़, योगेश जोशी, भगवतपुरी, मनोहर पटेल, गोविन्दसिंह राव, अशोक मेतवाला, प्रधान घाटोल, गढ़ी, बांसवाड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण मौजूद थे।
उदयपुर से बांसवाड़ा पहुंचने पर बीच में आने वाले गांवों में भी राज्यमंत्री रावत का भावभीना स्वागत किया गया। बांसवाड़ा के प्रताप सर्कल पर पहुंचने पर मंत्री रावत का आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़ों के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में बड़ी संख्या में मौजूद जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों, ग्रामीण पुरूष एवं महिलाओं ने भव्य स्वागत किया।
राज्यमंत्री ने प्रताप सर्कल से खुले वाहन में बैठकर शहरवासियों का अभिनन्दन स्वीकार किया। प्रताप सर्कल से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कुशलबाग मैदान और पश्चात प्रताप सर्कल पहंुचकर राज्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राज्यमंत्री बनने का बाद रावत पहली बार पहंुचने पर हजारों शहरवासियों ने बधाई दी।
समूचे बांसवाड़ा में पसरा उत्साह: 
आज सुबह से ही समूचा बांसवाड़ा रावत के स्वागत के लिए उत्सुक था और जैसे ही जिला सीमा पर राज्यमंत्री रावत पहुंचे तो हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। राज्यमंत्री के स्वागत के लिए जिलेवासियों में इस कदर उत्साह था कि शहर से लेकर जिलासीमा तक 200 से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए थे और हर गांव में ग्रामीण उनके स्वागत के लिए पुष्पहार हाथ में लेकर खड़े हुए थे। राज्यमंत्री के यहां पहुचने पर ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर और ढोल-नगाड़ों की ताल पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिलेभर से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और राज्य सरकार द्वारा जिले को राज्यमंत्री के रूप में दी गई सौगात के लिए आभार जताया।