Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

करंट से दर्दनाक मौत रिटायर्ड फौजी पिता व पुत्री की मौत

खबर - अरुण मूंड
तार टूटकर गिरा हाइटेंशन का चलती बाइक पर
बाइक पर जा रहे पिता पुत्री जलकर हुए खाक
सैकडो की संख्या में ग्रामीण मोके पर
दोषी बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
भारी पुलिस बल व अधिकारी मौके पर
झुंझुनू,। 
जिले के बगड थाना इलाके के हेजमपुरा गांव की सडक पर आज उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक रिटायर्ड फौजी पिता और उसकी पुत्री बाइक पर जा रहे थे1 अचानक 11 हजार की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रोड पर गिर गया। जो बाइक सवार की बाइक में फंसने से बाइक में करंट फैल गया। जिससे बाइक मे आग लग गई और बाइक पर सवार भैडौंदा खुर्द निवासी रिटायर्ड फौजी अनिल झाझडिया व उसकी पुत्री साक्षी दोनो आग से झुलस गए1 और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1 बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई तो दोनों पिता पुत्री के भी शव पूरी तरह से जल गए1 सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली अधिकारियो को सूचना दी1 सूचना उपखण्ड अधिकारी अल्का विश्नोई व झुंझुनू सीटी डिप्टी गोपाल शर्मा व  ग्रामीण डिप्टी रामजीलाल व तथा  बगड पुलिस और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे1 जिला परिषद सदस्य दिनेश सूण्डा व पूर्व नगरपरिषद सभापति विरेन्द्र डारा सहित अनेक लोगो मौके पर पहुच गए व  सैकडो की संख्या में लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए1 जिला परिषद सदस्य दिनेश सूण्डा व जयसिंह ने  दोषी बिजली विभाग के अधिकारियेा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है1 बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुचकर म्रतकों के परिजनो को पांच पांच लाख रूपए के मुआवजे देने की घोषणा व जेईएन को स्थानतंरित कर दिया जाएगा उसके बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ1 पुलिस ने दोनो शवो के पोस्टमार्टम मौके पर ही करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया। मौके पर भारी पुलिस बल को लगाया गया।