Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

एस एम ई को आगे बढ़ाने हेतु के तकनीक का मार्ग तलाशना आवश्यक: विवेक श्रीवास्तव

जयपुर - भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा नेक्स्ट जनरेशन मैन्यूफैक्चरिंग विषय पर इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआईआई राजस्थान स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष व ग्रेविटी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी रजत अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों का नेतृत्व करने वाले सरकार से आशा रखते हैं कि सरकार इंडस्ट्री ४.० के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्य करें। ऐसा केवल तभी हो सकता है जब इंडस्ट्री ४.० को समर्पित इनोवेशन सेंटर बनाए जाएं जो एसएमई क्षेत्र को क्लाउड प्रोसेस समझने में सहयोग करें। ऐसा तभी संभव हो सकता है जब स्टार्ट अप इंडिया के तहत मिलने वाले फंड को इंडस्ट्री ४.० स्टार्ट अप के लिए दिया जाए। विश्व के अन्य विकसित और विकासशील देशों की तरह भारत को भी आईसीटी के लिए प्रोडक्टिविटी आधारित इंसेंटिव की व्यवस्था करनी चाहिए। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स ब्रेक्स को ऐसी कंपनी के लिए प्रमोट करना चाहिए जो क्लाउड आधारित तकनीकों को इस्तेमाल करती है। आईसीटी उद्योग व्यापार में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रहा है जिससे उपभोक्ताओं व नागरिकों को सेवाएं मिल रही हैं। अग्रवाल ने कहा कि़ इंडस्ट्री ४.० तकनीक और इनोवेशन पर केंद्रित ऐशा मिशन है जो आईटी को आधार बना कर उद्योगों के कार्य करने के तरीके को पूरी तरह से बदल रहा है।  ऐमज़ॉन इंटरनेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर राजीव चड्ढा ने विस्तार इस बारे मेंं समझाया। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर बड़ा निवेश करने से बचा जा सकता है ताकि मुनाफा कमाया जा सके, ऐसे में धीरे-धीरे जैसे-जैसे आगे बढ़ें वैसेे-वैसे निवेश आवश्यकता के अनुरूप करें। तेजी से इनोवेशन हो और मार्केट में उत्पाद ले जाने की फ्रिक्वेंसी कम हो इससे जल्दी फेल होने की संभावना कम होगी। इसके साथ ही क्लाउड इंफ्रा को आवशक्ता के अनुरूप बढ़ाने और घटाने का मिनटों में निर्णय लेने की क्षमता, सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था को और बेहतर बनाना तथा क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर सख्ती से नियंत्रण, आईटी पर समय और एनर्जी को याद करने के स्थान पर मुख्य व्यापार पर ध्यान देना व्यापर में मुनाफे के लिए आवश्यक है। डाटा इंफोसिस लिमिटेड के फाउंडर और सीईओ डॉक्टर अजय दत्ता ने कहा कि आईसीटी इंडस्ट्री ने हमेशा ही व्यापार करने के तरीके में परिवर्तन लाने के लिए एक निर्णायक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि एलओटी आम आदमी के जीवन को आसान सुरक्षित और तकनीक से मैत्री वाला बना देगा। इसके फायदे बहुत अधिक होंगे। हर घर, हर दरवाजे व हर फैक्ट्री पर एक चिप लगी होगी जो कई मामलों में सुविधाजनक होगी। दत्ता ने कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग के बहुत अधिक फायदे होंगे इंडस्ट्री में इनफार्मेशन व कंप्यूटर रिसोर्स का प्रयोग हो रहा है ऐसे में क्लाउड कंप्यूटिंग की ओर जाना बेहद महत्वपूर्ण है और इसके फायदे भविष्य में देखने को मिलेंगे।