Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

संतदास महाराज का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

खबर । स्वप्निल सक्सेना
चिराना:-सूर्य मंदिर लोहार्गल के महंत संतदास महाराज का शनिवार शाम लोहार्गल सूर्य गौशाला में अंतिम संस्कार किया गया।  ह्रदयगति रूकने के कारण महाराज का निधन हो गया। दोपहर बाद पार्थिव शरीर  लोहार्गल लाया गया। इस दौरान अवधेशदास, अश्विनीदास, वैद्य लक्ष्मीकान्त शर्मा, सरपंच घासीलाल स्वामी, अशोक शर्मा, महेश शर्मा,  दिलीपसिंह राठौड़, मुकेश कुमार, पवन खण्डेलवाल, नवीन पारीक, विजय शर्मा, नरेश शर्मा, प्रमोद स्वामी, दुर्गेश स्वामी, सहित काफी संख्या में प्रबुद्धजन तथा साधु-संत मौजूद थे।