खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. कस्बे के आरकेजके
बारासिया पीजी कॉलेज में शुक्रवार को भूगोल विभाग द्वारा एक
दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के
सयुंक सचिव डॉं. एन.एल.अरड़ावतिया थे अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.रवि शर्मा ने
की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.विजय सिंह,प्रो.कुरड़ाराम,प्रो.देवे
न्द्र
शर्मा और डॉं.प्रदीप शर्मा मौजूद थे। कार्य्रकम का शुभारंभ अतिथियों
ने मॉंँ सरस्वती की फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।सेमीनार
में स्वाति बंसल ने विश्व के प्रमुख धर्म,पंकज जाखड़ ने 1857 की क्रांति के
शैगोलिक कारण,माया नायक ने प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त,पूनम शर्मा ने पवन
तंत्र, रेखा ने अपवाह तंत्र, पूजा सैनी ने वायुदाब पेटी, कविता सैनी ने
कृषि के प्रकार, प्रियंका ने अक्षांष देशान्तर रेखाओ पर अपने विचार रखे
इसके अलावा चन्दा सैनी, प्रीति जांगिड़ मंजु ने भी विभिन्न भौगोलिक विषयो
पर संबोधन दिया। सेमिनार का संचालन स्वाति बंसल ने किया। अन्त में मनीराम
शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।