Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर किया जन सम्पर्क

खबर - लक्की अग्रवाल
श्रीमाधोपुर।
अखिल भारतीय रैगर महासभा के सदस्यों ने आगामी २५ दिसम्बर को रैगर छात्रावास जेएलएन मार्ग जयपुर में आयोजित होने वाले समाज की प्रतिभाओं,भामाशाह,बुर्जुग तथा जन प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह तथा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल नारोलिया के जन्मदिवस पर स्वेच्छिक रक्तदान करने को लेकर महासभा जिला प्रभारी सुनील कुमार भुराडिय़ा के नेतृत्व में आधा दर्जन गांवों में जन सम्पर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रभारी भुराडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सदस्यों ने बागरिवास,मूंण्ड़रू,दिवराला,आभावास,खाटूश्यामजी सहित कस्बे के रैगर मौहल्लें में जन सम्पर्क कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का समाज के लोगों से आह्वान किया। इस दौरान सम्पूर्णानंद कूलदीप,अवधेश मुण्डोतिया,वेदप्रकाश बारोलिया,बिरदीचन्द मुण्डोतिया,ईश्वर मुण्डोतिया,सुरेन्द्र,रामोतार परसोया,विक्की मूवाल,कजोड़मल,अर्जून,कष्णअवतार सहित कई लोग मौजूद रहें।