Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चाइनीज मांझो वालों के पक्ष में नहीं लड़ेंगे मुकदमे -एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा व एडवोकेट तरुण मिंतर

नवलगढ़ - नवलगढ़ में चाइनीज मांझो के विरोध में लोग खुलकर आगे आने लगे है। आज गोपीनाथ मंदिर में चाइनीज मांझे के विरोध में एक आम सभा हुई। जिसमे नगर के गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए ।  वहाँ एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा व् एडवोकेट तरुण मिंतर भी मौजूद थे।  उन्होंने सभा के बाद बताया कि अगर कोई दुकानदार जो जानलेवा चाइनीज मांझे को बेचता हुआ पकड़ा गया तो न्यायालय में उसकी पैरवी नहीं करेंगे। इससे एक बात जाहिर होती है कि सकारात्मकता समाज में अभी भी जिन्दा है है।  अगर यही भावना रही तो सभी लोग धीरे धीरे हर उन बातों और वस्तुओ के विरोध में आ जायेंगे जो समाज के हित में नहीं है।