खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. कस्बे के आरकेजेके
बारासिया पीजी कॉलेज में शनिवार को मिस बरासिया प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेलेना कौशिक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.
आशा शर्मा थी अध्यक्षता महाविद्यालय के सयुंक्त सचिव डॉं.
एन.एल.अरड़ावतिया थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप बिड़ला हॉस्पिटल के चिकित्सक
गिरीश शर्मा मौजूद थे। कार्य्रकम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की
फोटो दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।प्राचार्य डॉ रवि शर्मा के नेतृत्व
अतिथियों का किया गया।इस दौरान हुई मिस बारासिया प्रतियोगिता में नेहा
जांगिड़ मिस बारासिया चुनी गई। प्रथम रनर-अप शिखा शर्मा और द्वितीय रनर-अप
वर्षा जांगिड़ रही। प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ.अंशु चौधरी,अमिता जांगिड़ और नेहा शर्मा ने
निभाई।कार्यक्रम का संचालन माया जांगिड़ व मधूलता सैनी ने किया। अन्त में
विजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
