Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

शिविर में रोगियों को चश्में दिए

खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
बास नानग अजाड़ीकलां गांव में एमबी जांगिड़ सेवा सदन ट्रस्ट के सौजन्य से शनिवार को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। विद्याधर गोदारा ने बताया कि शिविर में 358 रोगियों का पंजीयन किया गया जिनको नि:शुल्क आई ड्रॉप्स व चश्में वितरित किए गए। शिविर आए रोगियों में से 35 रोगियों को झुझुनूं बीडीके में रैफर किया गया जहंा उनका  रविवार को लैंस प्रत्यारोपण होगा। शिविर में डॉ. एसआर गोठवाल, डॉ. धर्मेंद्र चाहर सहित सहयोगी टीम ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर संजय जांगिड़, दीपक, महेश, मनोज भास्कर आदि ने भी सहयोग किया। शिविर के संयोजक नरोत्तम जांगिड़ ने सभी को धन्यवाद दिया। शिविर में मातादीन जंागिड़, मनरूप, दिनेश सुंडा, नागरमल, नरेश महला आदि मौजूद थे।