Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सांस्कृतिक आयोजन में रही देशभक्ति की झूम

खबर - पवन दाधीच
सूरजगढ़. कस्बे  आरके बारासिया पीजी महाविधालय में शनिवार को हुई हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  मुख्य अतिथि महाविधालय के सयुंक्त सचिव डॉ एनएल अरड़ावतिया थे अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रवि शर्मा  जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीराम शर्मा मौजूद थे। कार्य्रकम  शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम दौरान छात्राओं  देशभक्ति से ओत-पोत सांस्कृतिक एंव रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम के दौरान हुई एकल गायन प्रतियोगिता में प्रतिभा और पवन चन्देलिया ने प्रथम और नेहा पंसारी,मनोज ने द्वितीय स्थान,एकल नृत्य में निधि शर्मा,मुकेश सिंह ने प्रथम और अंजली जांगिड़,मेहुल शर्मा ने द्वितीय,सामुहिक गायन में आसिफा मुगल एण्ड ग्रुप व मेहुल शर्मा एण्ड ग्रुप ने प्रथम तथा प्रिया शर्मा एण्ड ग्रुप व मुकेश सिंह एण्ड ग्रुप ने द्वितीय,सामुहिक नृत्य में अंजली एण्ड ग्रुप व मेहुल शर्मा एण्ड ग्रुप ने प्रथम और प्रियंका शर्मा एण्ड ग्रुप ने द्वितीय,विचित्र वेषभुषा में मीना कंवर व मुकेश सिंह ने प्रथम और प्रियंका एण्ड मेहुल शर्मा ने द्वितीय,कविता पाठ में अल्का गुप्ता,मनोज ने प्रथम और प्रतिभा, स्वाती व मेहुल शर्मा ने द्वितीय,नाटक में मेघा एण्ड ग्रुप ने प्रथम व स्वाती एण्ड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन माया जांगिड़ और मधुलता सैनी ने किया निर्णायक की भूमिका बबिता, मोनिका शर्मा और नरेश कुमार निभाई। अन्त में विजय सिंह धन्यवाद ज्ञापित किया।