Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

चिड़ावा के बावलिया बाबा की दिव्य संदेश यात्रा शुभारंभ 14 को

बाबा के जन्मोत्सव पर धूमधाम से होगा नौ दिवसीय यात्रा आगाज
चिड़ावा।
बिड़ला के वरदाता, शेखावाटी के सांई, जन-जन की आस्था के प्रतीक परमहंस पण्डित गणेशनारायणजी बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव पर भगवत् जन कल्याण मिशन द्वारा बाबा का यशोगान जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली दिव्य संदेश यात्रा आयोजन को लेकर बावलिया बाबा भक्त मण्डल व भगवत् जन कल्याण मिशन के कार्यकर्ता जुटे हैं। इसके लिए यात्रा रथ साजसज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाबा के जन्मदिवस 14 दिसम्बर को सुबह सवा दस बजे मुख्य बाजार स्थित साधना स्थली चौरासिया मंदिर से पूजन-आरती के साथ नौ दिवसीय पांचवें यात्रा आयोजन का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, जोधपुर और सीमावर्ती जिले बाड़मेर में विभिन्न स्थानों पर बावलिया बाबा के कृपा शिष्य पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में बाबा के जीवन चरित्र का गुणगान किया जाएगा। लोगों को बाबा के भजनों, जीवन गाथा और संबंधित साहित्य के द्वारा उनके चमत्कारों से अवगत करवाया जाएगा। यात्रा पड़ाव स्थलों पर रथ में विराजमान बाबा के दिव्य स्वरूप की आरती, मंगलपाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। यात्रा प्रबंध समिति में व्यवसायी विमल भगेरिया, राहुल फोगाट पिलानी, धर्मपाल मिठारवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सैनी, पार्षद सुनील पारीक, सहवृत्त सदस्य मुकेश जलिन्द्रा, पूर्व पार्षद अभयसिंह बड़ेसरा, भगवतीदेवी मील, मुकेश सैनी, एक्सईएन झूथाराम, कैलाश फतेहपुुरिया, पवन संघई दिल्ली तथा चन्द्रसिंह राजपुरोहित को शामिल किया गया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर सुरेन्द्र पारीक, झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अशोक जोशी, पवन शर्मा ढाणीवाला, पार्षद कै. शंकरलाल महरानिया, रामनिवास जांगिड़, बालकिशन चौरासिया, रामसिंह इंडाली और विकास कटेवा व्यवस्था संबंधी सहयोग कर रहे हैं।

यह रहेगा यात्रा शुभारंभ दिवस का कार्यक्रम : दिव्य संदेश यात्रा 14 दिसम्बर को चिड़ावा से चलकर सुबह 11 बजे ग्राम ओजटू, 11:30 बजे इस्माईलपुर, 12 बजे बदनगढ़ और दोपहर एक बजे मंड्रेला पहुंचेगी। दोपहर विश्राम के बाद शाम चार बजे अलसीसर व शाम साढ़े पांच बजे मलसीसर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम रहेगा। दूसरे दिन 15 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे बिसाऊ, 11 बजे रामगढ़, दोपहर तीन बजे फतेहपुर तथा शाम पांच बजे यात्रा सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ पहुंचेगी, जहां पर रात्रि विश्राम होगा।