Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बच्चों को शिक्षित करना होगा- सामौर

खबर - जितेश सोनी
चूरू।
टाउन हाल में सक्सैस पाॅईन्ट के प्रथम वार्षिकोत्सव पर प्रतिभा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम को समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक चैधरी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् भंवर सिंह सामौर ने कहा कि आज के युग में शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा के मन्दिर में पढने के लिए भेजना होगा। जिससे बच्चें शिक्षित होकर देश में प्रशासनिक, विज्ञान, स्वच्छ राजनिति व खेल आदि क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में पर्वतारोही गौरव शर्मा ने कहा कि आगे जाकर ये बच्चें हिमालय पर्वत पर जाकर तिरंगा लहराकर देश का नाम विश्व में कर सकता है। इसलिए इन बच्चों को शिक्षित होना होगा। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माॅडर्न टीटी काॅलेज के प्राचार्य धर्माराम सहारण को अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने  समाज सेवा, छज्ञत्र राजनिति व आरजेएस में चयन होने पर पुरूषों व महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक देवेन्द्र जोशी, मनग्रोवर, ईश्वरीय विश्वविालय की संचालिका बहन सुमन व जेपी जोशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन हेमन्त शर्मा ने किया।