खबर - जितेश सोनी
चूरू. अग्रसेन नगर स्थित झुंझुंनूं जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में सात दिवसीय पूर्ण आवासीय पुनश्चर्या प्रशिक्षण के समापन समारोह में अनुदेशिका सुमन चैधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को पारितोषिक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अनुदेशिका सुमन चैधरी ने समाज में उनकी महत्ता प्रतिपादित की। उन्होने कहा कि वे कुपोषण रोकने के लिए सर्वे करके सुचारू रूप से अर्चना कार्य करें। प्राचार्या गुड्डी देवी ने समाज में व्याप्त बाल-विवाह,कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराईयों को शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार से दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर किशन वर्मा, आनन्द, राजेश, उषा, जयकरण व कविता आदि उपस्थित थे।