Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गरीब की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

खबर -पवन शर्मा
सूरजगढ़. गरीब की सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है,हिम्मत संगठन ने क्षेत्र के गरीबो के सहयोग के लिए जो भी कार्य किये है वो अनुकरणीय है उक्त कथन ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह भालोठिया ने पंचायत समिति क्षेत्र के बलौदा गांव के राजकीय  सीनियर स्कूल में गैर सामाजिक संगठन हिम्मत द्वारा किये गए स्वेटर वितरण एंव बुजुर्ग सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भालोठिया ने कहा ईश्वर जब हमें दुसरो की मदद करने के लिए सक्षम बनाता है तो हमें दुसरो की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिहाग ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिम्मत संस्थान के सरंक्षक दिल्ली पुलिस में एसीपी महेश ठोलिया और संस्थान की सचिव इंद्रा ठोलिया थी। महेश ठोलिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें अपने पूर्वजो से मिली है। उनके आशीर्वाद से ही क्षेत्र के कमजोर व असहाय लोगो की मदद के लिए हिम्मत संगठन का निर्माण किया गया था। हिम्मत संस्थान के गठन होने के बाद से ही यह संगठन समाज की सेवा में लगा हुआ है। कार्यक्रम के दौरान 200 स्कूली विधार्थियो को गर्म स्वेटरों का वितरण किया गया वही 25 वयोवृद्ध शिक्षको को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर बलौदा सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार,वेदपाल ठोलिया ,मंजू ठोलिया ,सत्यनारायण शर्मा,विजेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।