खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.
कस्बे के वार्ड न.15 में स्थित गणेश मंदिर से बीती रात अग्यात चोर मंदिर
के ताले तोड़कर दानपात्र से नगद राशी चुरा कर फरार हो गए। मंदिर के
व्यवस्थापक शशिकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे
उन्हें मंदिर के पास रहने वाले पड़ोसियों से जानकारी मिली की मंदिर के ताले
टूटे पड़े है। उसके बाद मौके पर गया तो मंदिर परिसर में सामान इधर-उधर
बिखरा पड़ा था वही दानपात्र ताले भी टूटे पड़े थे और उसमे रखी करीब आठ-दस
हजार की नगदी भी गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना
पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर का मौका मुआयना किया।
