खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़.
स्थानीय भाजपाईयो द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का
जन्मदिवस शुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सांसद कोर कमेटी के मिडिया
प्रभारी महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी के 92वें जन्मदिवस के मौके पर कसबे में गठित सांसद कोर
कमेटी और भाजपा नगर मंडल के सयुंक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत होंगी। महावीर सिंह ने बताया
सांसद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद सरकारी अस्पताल में मरीजों को
फल वितरित भी किये जायेंगे।
