Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कृत्रिम अंग एवं उपकरण निर्माण के लिए एस.एम.एस. अस्पताल को हर वर्ष मिलेंगे १० लाख रुपये-- डॉ. अरुण चतुर्वेदी

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सवाई मानसिंह अस्पताल के पुनर्वास अनुसंधान एवं क्षेत्रीय अंग प्रत्यारोपण केन्द्र को विशेष योग्यजनों के लिए व्हील चेयर, ट्राई साईकिल एवं उपकरण निर्माण के  लिए प्रत्येक वर्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा १० लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सवाई मानसिंह चिकित्सालय उत्तर भारत का एकमात्र विशेष योग्यजनों एवं रोगियों के हितार्थ संस्थान है। इस केन्द्र में संचालित वर्कशॉप के द्वारा प्रति वर्ष ४७०६ कैलिपर्स व ७२८ कृत्रिम अंग बनाये जाते हैं लेकिन विशेष योग्यजनों की प्रतिदिन वृद्धि होने के कारण अधिक कृत्रिम अंग व उपकरण निर्माण के लिए यह राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन निदेशाालय की संयुक्त सहायता अनुदान योजना के अंतर्गत  ७ हजार रुपये की राशि तक के कृत्रिम अंग तथा उपकरण विशेष योग्यजनों को उपलब्ध करवाये जाते हैं जिन्हें एल्मको, कानपुर से क्रय किये जाते हैं। एस.एम.एस. अस्पताल की वर्कशॉप में अंग एवं उपकरण निर्माण होने पर इनकी लागत में भी कमी आयेगी तथा विशेष योग्जनों को बिना प्रतिक्षा के आसानी से उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे।