खबर - हर्ष स्वामी
आग बुझने के बाद पहुंची दमकल
ग्रामीणों के सहयोग से पाया आग पर काबु
सिंघाना. क्षेत्र में जब भी कोई आगजनी का हादसा होता है हर बार दमकल की कमी खलती है। बुहाना उपखंड में दमकल नही होने के कारण हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड की दमकल पर निर्भर रहना पड़ता है। जो कभी भी टाईम पर नही पहुंचती है जिसके चलते लोगों को आगजनी के चलते भारी नुकसान उठाना पड़ता है। रविवार को भी ऐसा ही वाकया देखने को मिला खानपुर गांव के वेदपाल के घर में आग लग जाने से लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया यहां पर भी दमकल आग पर काबु पाए जाने के बाद पहुंची जिसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा था। पिड़ीत वेदपाल ने बताया की वह सुबह करीब 9 बजे खाना खाने के बाद किसी से मिलने गांव में चला गया पीछे से घर में आग लग गई जिससे घर में रखा करीब लाखों रूपयों का सामान जलकर राख हो गया रसोई में रखे गैस सिलेंडर के चलते ग्रामीण आग बुझाने से डर रहे थे लेकिन फिर भी ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर आग पर काबु पाया।
आग लगते ही दमकल को कर दी थी सुचना
पिड़ीत परिवार के सदस्यों ने बताया कि आग लगते ही पुलिस को सुचना कर दी थी पुलिस ने तुरंत प्रभाव से केसीसी के दमकल विभाग को सुचित कर दिया था लेकिन सुचना के तीन घंटे बाद भी दमकल मौके पर नही पहुंच सकी। अनुभवी ड्राईवर नही होने के चलते सिंघाना से निकलते ही दमकल कच्चे रास्ते पर फंस गई जिसे पुलिस के सहयोग से जेसीबी मंगवाकर निकलवाई गई तथा निजी ड्राईवर को बुलाकर दमकल को लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दमकल समय पर पहुंच जाती तो इतना नुकसान नही होता।
लाखों का हुआ नुकसान
अगर दमकल समय पर पहुंच जाती तो पिड़ीत का कई लाखों रूपए का सामान जलने से बच जाता। पिड़ीत वेदपाल खेत में मकान बनाकर रहता है क्षेत्र में भूजल स्तर गहराने से कुओं में पानी नही होने से आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था नही थी जिससे ग्रामीण सिर्फ मूक दर्शक बनकर सामान को जलते हुए देखते रहे कुछ कर नही पाए दमकल भी मौके पर नही पहुंची जिसके चलते पिड़ीत को लाखों का नुकसान हो गया। आगजनी से एलईडी, फ्रिज, वॉश्ंिाग मशीन लाखों रूपए की किमती कंबल, कपड़े सहित घरेलु सामान जल गया।
केसीसी अधिकारी ने दमकल वापस बुलाने के दिए आदेश
एक तरफ पिड़ीत परिवार आग पर काबु पाने के लिए दमकल का इंतजार कर रहा था वहीं दुसरी तरफ दमकल के बीच रास्ते में फंस जाने के बाद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से जेसीबी मंगवाकर दमकल को निकलवाया गया मगर मौके पर पहुंचे केसीसी के दमकल अधिकारी कृष्ण कुमार ने दमकल कर्मचारियों से कहा कि दमकल को वापस ले चलो आगे दमकल नही जाएगी। इस बात पर एचसी विजय भडिय़ा ने अधिकारी को डांटते हुए कहा कि एक तरफ आग से नुकसान हो रहा है और आप दमकल को वापस जाने के लिए बोल रहे हो। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर ड्राईवर का बंदोबस्त करके दमकल को घटनास्थल तक पहुंचाया।