Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

संदीप भूतोड़िया ने सालासर धाम में बालाजी के किये दर्शन

खबर - जितेश सोनी
चूरू।
शेखावटी निवासी, संस्कृतिकर्मी तथा समाजसेवी संदीप भूतोड़िया ने आज सालासर धाम में बालाजी के दर्शन किये तथा आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति के कमल किशोर पुजारी, भगवान दास पुजारी, मनोज पुजारी तरूण पुजारी ने संदीप भूतोड़िया को शाॅल ओढ़ाकर तथा बालाजी का चित्र भेंट कर स्वागत करते हुये दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर सालासर बालाजी के भक्त संदीप भूतोड़िया ने कहा कि वह वर्ष में एक बार वह यहां आकर धोक जरूर लगाते है। और राष्ट्र की सुख,शान्ति तथा समृद्वि की कामना करते है। उन्होने बताया कि सनातन धर्म में राम भक्त हनुमान के उपासको का एक मात्र शक्ति धाम सालासर धाम ही माना गया है जहा भक्त की हर मनोकामना पुरी होती है।