![]() |
घर में गिरी हुई फ्लाइंग लालटेन |
नवलगढ़ - आज पतंगबाजी के बाद शाम को फ्लाइंग लालटेन से नवलगढ़ का पूरा आकाश जगमगाया। ये लालटेन लोगों की सेहत व उनकी संपत्ति के लिए सुरक्षित नहीं हैं। इससे किसी के झोपड़े लग सकती है ये लालटेन को खुले में लगी आग है क्योंकि एक बार आसमान में छोड़े जाने के बाद यह नहीं पता होता कि लालटेन नीचे कहां उतरेगा। ये लालटेन हवा की रफ्तार के मुताबिक 20 मील प्रति घंटे की गति से हवा में तैर सकते हैं और इनक कारण कहीं भी आग लग सकती है। इन लालटेनों को बिना निगरानी के छोड़ दिया जाता है, जो कि बेहद खतरनाक है। साथ ये लालटेन पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह हैं। इनका निर्माण जिन चीजों से किया जाता है, वह जैविक नहीं होता और इसीलिए प्राकृतिक रूप से सड़कर खत्म भी नहीं होता है। ना केवल आम लोगों के जान-माल की दृष्टि से, बल्कि हवाईअड्डा, कारखाने व रक्षा संस्थानों के लिए भी ये लालटेन काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।