Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ग्राम पंचायत रावतमाल एवं बराखन में आयोजित हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर

ब्यावर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायतवार हर शुक्रवार को शिविर आयोजित कर आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में जवाजा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रावतमाल व बराखन में आयोजित शिविर में जनकल्याण के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। शिविरों में पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविर लगाकर ग्रामीणों को राहत दी गई, इस अवसर पर विधायक श्री शंकरसिंह रावत, प्रधान गायत्रा देवी रावत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया एवं ग्रामीणों को शिविर का पूरा लाभ उठाने की सलाह दी। विभागीय  अधिकारियों ने अपनी टीमों सहित शिविरों को लाभान्वित कराने में जुटे रहें।
रावतमाल के शिविर में  हुए अनेक कार्य
विकास अधिकारी अनुसार ग्राम पंचायत रावतमाल के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में 14वें वित्त आयोग के तहत 6 कार्य 11 लाख रूपये एवं 5वें राज्य वित्त आयोग के तहत 5 कार्य 16.50 लाख रूपये के स्वीकृत किये गए। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा 15 राजस्व रिकार्ड की प्रतियां दी, 10 नामान्तरणकरण किये गए, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 8 हैण्डपम्प मरम्मत, 1 मृत्यु प्रमाण पत्रा, 5 टन ठोस कचरे का निस्तारण, 136 ओपीडी रोगियों को परामर्श्ा तथा आयुर्वेद टीम द्वारा 260 को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी व 280 को परामर्श, फव्वारा संयंत्रा के 5 आवेदन स्वीकृत किये गए , 120 पशुओं का टीकाकरण व 41 पशुओं को दवा वितरण, भामाशाह पशुबीमा योजना के तहत 19 पशुओं हेतु बीमा प्रस्ताव तैयार हुए,  विद्युत निगम द्वारा ग्राम ज्योति योजनान्तर्गत 12 प्रकरण निस्तारित, मुख्यमंत्रा विद्युत सुधार योजना के तहत 10 प्रकरण निस्तारित,नये 15 कनेक्शन ज़ारी करने के साथही अन्य 60 विद्युत प्रकरणों का निस्तारण, एनएफएसए के तहत 554 राशनकार्डें की सीडिंग की गई, 10 सदस्यों का भामाशाह नामांकन व 295 को भामाशाह योजना संबंधी जानकारी दी, एमजेएस के तहत 10 पौधे रोपित, श्रमकल्याण की दृष्टि से 25 निर्माण श्रमिक पंजीयन व 2 का नवीनकरण, शुभ शक्ति तथा प्रसूति योजना के लिए 1-1 आवेदन की प्राप्ति, पालनहार योजना के 3 आवेदन ऑनलाइन सम्प्रेषित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 10 स्वीकृति, वृद्ध पेंशन के 3, विशेष योग्यजन के 3 एवं विधवा पेंशन के लिए 4 स्वीकृतियां ज़ारी की गई। साथ ही राज्य सरकार हितकारी योजनाओं  आदि से संबंधित कार्य किये जाकर ग्रामीणों मौके पर राहत प्रदान की गई।
बराखन के शिविर में भी कई कार्य
ग्राम पंचायत बराखन के अटल सेवा केन्द्र पर लगाये गए आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में नायब तहसीलदार नरेन्द्रसिंह पंवार के नेतृत्व में राजस्व विभागीय टीम द्वारा 13 नामान्तरणकरण, 20 दस्तावेजों की प्रतिलिपियां जारी कर, 25 पेंशन संबंधी आवेदन पत्रा मौके पर तैयार किये गए। अन्य विभागीय टीमों द्वारा शिविर में उनसे संबंधित विभागीय कायों एवं गतिविधियों को अंजाम देकर शिविरार्थियों को लाभान्वित किया गया। विधायक श्री शंकरसिंह रावत, प्रधान श्रीमती गायत्रा देवी रावत ने भी मौके पर पहुंचकर शिविर गतिविधियों का अवलोकन कर अधिकारियों को वांछित दिशा-निर्देश दिए। शिविर में सरपंच  डोली चौहान सहित पूरे भालिया क्षेत्रा की पंचायतों के सरपंचगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।