खबर - हिमांशु मिढा
हनुमानगढ़। टाऊन की श्री गौशाला से खाटू श्याम पैदल यात्री संघ गुरूसर धाम द्वारा 8वीं पैदल यात्रा आज खाटू श्याम के लिए इन्द्रमोहन कटारीया के नेतृत्व में रवाना हुई । रवानगी से पूर्व श्रीराधा कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना व आरती पंडित इन्द्राज सेवदा पुजारी गुरूसर धाम ने करवाई । तदउपरान्त पैदल यात्री संघ जयघोष के साथ रवाना हुआ। इस पैदल यात्रा में दयाल गजरा, विरेन्द्र अरोड़ा,राजेन्द्र शर्मा, रवि सेवटा, राजू पूरोहित,लविस बंसल,राजीव जालय,पवन सुथार,दलीप घोड़ेला व अमन छाबड़ा सहित 12 यात्री रवाना हुये। समिति के सदस्य इन्द्रमोहन कटारीया ने बताया कि यह यात्रा पैदल खाटू धाम तक ध्वज लेकर जायेगी और लगभग 10 दिन में खाटू पहुचेगी वहां संघ के सदस्यों द्वारा ध्वज लगाकर बाबा के चरणों में धोक लगायेगे। इस मौके पर अरूण अग्रवाल,गोरधन भारवानी,नरेश छाबड़ा,सोहन लाल,मनोहर कोचर,राजेश छाबड़ा,ललीत अरोड़ा,बलदेव अरोड़ा,संजय अग्रवाल,संजय मितल सहित भारी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे ।
