Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई शिव पंचायत की स्थापना

खबर-श्रवण लाल सैनी
मूंड़रू। ग्राम रतनपुरा की ढ़ाणी झांझुड़ा वाली के बालाजी मंदिर में रविवार को शिव पंचायत परिवार की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। श्रवण कुमार यादव ने बताया कि रविवार को शिव पंचायत की मूर्तियों की स्थापना जालपाली महन्त रामलखन दास महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। वहीं यज्ञाचार्य हनुमान सहाय मिश्रा व रामकिशोर ने दो दिवसीय कुण्डात्म यज्ञ को सम्पन्न करवाया। सांयकाल में पूर्णाहुअति के साथ भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों ने आनंदपूर्र्व प्रसाद ग्रहण किया।